देश की खबरें | ओडिशा: गुड फ्राइडे पर मुख्यमंत्री ने की त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों का सम्मान करने की अपील
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोगों से गुड फ्राइडे के मौके पर त्याग, करुणा और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों का सम्मान करने की अपील की।
भुवनेश्वर, 18 अप्रैल ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोगों से गुड फ्राइडे के मौके पर त्याग, करुणा और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों का सम्मान करने की अपील की।
‘गुड फ्राइडे’ ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाये जाने पर उनके बलिदान की याद में मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक संदेश में कहा, "आइए, हम बलिदान, करुणा और निःस्वार्थ सेवा के मूल्यों को सम्मान दें। यह दिन हमें शांति, सहानुभूति और मानवता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करे।"
ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी 'गुड फ्राइडे' पर लोगों को संदेश दिए।
कंभमपति ने अपने संदेश में कहा, "मैं राज्य के ईसाई समुदाय की बहनों और भाइयों के साथ गुड फ्राइडे के अवसर पर भगवान यीशु द्वारा दिखाए गए प्रेम, करुणा और बलिदान के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लेता हूं।"
ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "गुड फ्राइडे का पवित्र अवसर हमारे जीवन को प्रेम, करुणा और क्षमा से भर दे और बलिदान का यह दिन हमें शांति, सद्भाव और दया के मार्ग पर ले जाए।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

