देश की खबरें | ओडिशा : मोटरसाइकिल के ट्रैक्टर से टकराने से नवविवाहित जोड़े की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजम जिले में एक ट्रैक्टर से दोपहिया वाहन की टक्कर हो जाने से नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बरहमपुर (ओडिशा), 14 फरवरी ओडिशा के गंजम जिले में एक ट्रैक्टर से दोपहिया वाहन की टक्कर हो जाने से नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर गोलंथरा के पास उस समय हुआ, जब यह जोड़ा बरहमपुर जा रहा था। दोनों की शादी 11 फरवरी को ही हुई थी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के इच्छापुरम के जी बेनू (27) और बरहमपुर की रहने वाली उनकी पत्नी चौधरी प्रणिता (22) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया, “वे (दंपति) शादी की किसी रस्म के लिए बरहमपुर स्थित महिला के घर जा रहे थे तभी हादसा हो गया।”

गोलंथरा थाना प्रभारी बिबेकानंद महंत ने बताया कि दंपति को यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड