देश की खबरें | ओडिशा: अगले वर्ष जनवरी में होगी भाजपा की राज्य इकाई के नये अध्यक्ष की नियुक्ति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले वर्ष जनवरी में पार्टी की राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त करेगी। पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 12 दिसंबर ओडिशा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले वर्ष जनवरी में पार्टी की राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त करेगी। पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पार्टी के राज्य प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने बताया कि ओडिशा में भाजपा के संगठन के चुनाव पहले ही शुरू हो चुके हैं और करीब 40,000 बूथ समितियां बनाई जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा, “जिला स्तर पर चुनाव के बाद राज्य भाजपा प्रमुख के पद के लिए चुनाव होगा। पार्टी के ‘मंडल’ (स्थानीय) चुनाव जारी हैं। इसके बाद जिला स्तर पर चुनाव होंगे। पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जनवरी के पहले सप्ताह में होगा।”
तोमर ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए होगा।
उन्होंने कहा, “एक साधारण कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है।”
भाजपा की ओडिशा इकाई के मौजूदा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने 2023 में समीर मोहंती की जगह ली थी और उन्हें 2024 में विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय दिया गया।
ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है।
पार्टी ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीट पर जीत हासिल कर राज्य में सरकार बनाई और राज्य की 21 लोकसभा सीट में से 20 पर जीत दर्ज की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2024 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

