एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा: नीट अभ्यर्थी ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में भुवनेश्वर के एक निजी संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही कक्षा 12वीं की छात्रा ने बृहस्पतिवार को पटिया स्थित अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा: नीट अभ्यर्थी ने आत्महत्या की

भुवनेश्वर, सात नवंबर ओडिशा में भुवनेश्वर के एक निजी संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही कक्षा 12वीं की छात्रा ने बृहस्पतिवार को पटिया स्थित अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उसके पिता ने दावा किया कि पढ़ाई का दबाव न झेल पाने के कारण उसने आत्महत्या कर ली।

इसने बताया कि मृतका की पहचान कल्याणी साहू (18) के रूप में हुई है, जो कटक जिले के सालीपुर क्षेत्र की निवासी थी।

चंद्रशेखरपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वह पिछले 18 महीनों से भुवनेश्वर के एक निजी संस्थान में नीट की तैयारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि कल्याणी का शव उसके छात्रावास के कमरे में लटका मिला।

छात्रावास वार्डन ने उसके पिता, महेश कुमार साहू को सूचित किया जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).