देश की खबरें | ओडिशा : नवीन पटनायक ने बीजद के नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ओडिशा में हाल में संपन्न लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रवक्ताओं के नए पैनल की नियुक्ति की है।
भुवनेश्वर, आठ जुलाई बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ओडिशा में हाल में संपन्न लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रवक्ताओं के नए पैनल की नियुक्ति की है।
पटनायक ने संतृप्त मिश्रा, कलिकेश नारायण सिंह देव, अमर पटनायक, सस्मित पात्रा और प्रदीप कुमार माझी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।
पटनायक ने रविवार को कहा, ‘‘...नए राज्य स्तरीय पदाधिकारी भी जल्द ही नियुक्त किए जाएंगे।’’
बीजद के वरिष्ठ नेता संतृप्त मिश्रा को पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक का राजनीतिक सचिव भी नियुक्त किया गया है।
बीजद ने अपने प्रदेश प्रवक्ताओं के रूप में भी 14 नेताओं की नियुक्ति की है।
वरिष्ठ नेता प्रताप जेना को राज्य का मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है जबकि स्वयं प्रकाश महापात्रा सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किए गए हैं। पार्टी नेता लेलिन मोहंती और प्रियब्रत माझी को मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया है।
राज्य में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में 24 साल तक शासन करने वाली बीजद ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 51 सीट जीती और वह ओडिशा में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पायी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

