देश की खबरें | ओडिशा : दो लाख रुपये का भुगतान मांगने पर व्यक्ति ने कर्जदाता को लगाई आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक कर्जदार ने दो लाख रुपये का कर्ज चुकाने की मांग करने वाले कर्जदाता व्यक्ति पर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भवानीपटना, 16 नवंबर ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक कर्जदार ने दो लाख रुपये का कर्ज चुकाने की मांग करने वाले कर्जदाता व्यक्ति पर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित (55) 60 प्रतिशत तक जल गया है और बुर्ला के वीएसएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब आरोपी ने ऋण चुकाने का वादा कर बुधवार रात पीड़ित को फोन किया और उसे भवानीपटना शहर के बाहरी इलाके में एक स्थान पर आने के लिए कहा।

आरोपी व्यक्ति शुरू में उधार लिए गए पैसे चुकाने से इनकार कर रहा था।

भवानीपटना सदर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेश प्रधान ने बताया कि हालांकि, जब पीड़ित मौके पर पहुंचा, तो आरोपी ने अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर कथित तौर पर उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

अस्पताल की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now