देश की खबरें | ओडिशा : माओवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में माओवादी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान सुशांत कुमार खुंटिया का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ ओडिशा के क्योंझर जिले में अंतिम संस्कार किया गया।
क्योंझर, 12 अगस्त झारखंड में माओवादी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान सुशांत कुमार खुंटिया का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ ओडिशा के क्योंझर जिले में अंतिम संस्कार किया गया।
खुंटिया का पार्थिव शरीर आनंदपुर लाकर श्मशान घाट ले जाया गया। इस दौरान क्षेत्र के कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों समेत हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस ने उन्हें पूर्ण राजकीय सम्मान दिया।
शुक्रवार को पड़ोसी राज्य झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों के हमले में खुंटिया की मौत हो गई थी। वह 2012 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे।
खुंटिया की जून में शादी हुई थी। पिछले साल उनके पिता और भाई की मृत्यु हो गई थी।
खुंटिया की पत्नी जिले के तेलकोई इलाके में असिस्टेंट नर्स मिडवाइफ (एएनएम) के रूप में काम करती हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी मां का भुवनेश्वर के एक अस्पताल में किसी बीमारी का इलाज किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)