जरुरी जानकारी | मोटे अनाज के किसानों की सहायता के लिए 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रहा है ओडिशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के मोटे अनाज के किसानों को आय और आजीविका सहायता प्रदान करने के लिए 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है।

भुवनेश्वर, नौ नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के मोटे अनाज के किसानों को आय और आजीविका सहायता प्रदान करने के लिए 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है।

राज्य सरकार ने हाल ही में अनाज के पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने पर ध्यान देने के साथ वर्ष 2017 में ओडिशा मोटा अनाज मिशन शुरू किया था।

पटनायक ने कहा कि सरकार के लिए मोटे अनाज को बढ़ावा देना, ओडिशा के बारिश पर निर्भर किसानों के लिए न्याय और समानता दिलाने के संदर्भ में है।

उन्होंने यहां मोटे अनाज पर दो दिन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद कहा कि अधिकारियों ने मोटे अनाज के किसानों के लिए प्रत्यक्ष लाभ प्रोत्साहन बढ़ा दिया है और रागी (मोटा अनाज) की सुनिश्चित खरीद की व्यवस्था की है।

उन्होंने कहा, ‘‘आदिवासी समुदायों की आजीविका और पोषण पर ध्यान देने के साथ जन-केंद्रित मोटा अनाज मिशन को डिजाइन करने में ओडिशा अग्रणी है।’’

पटनायक ने कहा, ‘‘मेरी सरकार ओडिशा को मोटे अनाज पर उत्कृष्टता का केंद्र बनाने और ओडिशा के लोगों के आर्थिक वृद्धि, कल्याण और स्वास्थ्य में योगदान देने के लिए सभी प्रयास करेगी।’’

संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किये जाने के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा कि ओडिशा सभी अंशधारकों को शामिल करते हुए इस तरह के सम्मेलन का आयोजन करने वाला पहला राज्य है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now