Cyclone Yass: सीएम नवीन पटनायक ने गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत में कहा, चक्रवात 'यास' से निपटने के लिए ओडिशा पूरी तरह तैयार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को केंद्र सरकार को सूचित किया कि राज्य भीषण चक्रवाती तूफान ‘यास’ से निपटने के लिए तैयार है, जो 26 मई को बालासोर के निकट दस्तक दे सकता है.

नवीन पटनायक (Photo Credits- ANI)

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को केंद्र सरकार को सूचित किया कि राज्य भीषण चक्रवाती तूफान ‘यास’ (Cyclone Yass) से निपटने के लिए तैयार है, जो 26 मई को बालासोर के निकट दस्तक दे सकता है. पटनायक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ वार्ता के दौरान यह बात कही जो चक्रवात की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से कहा, ‘‘हम पूरी तरह तैयार हैं और हमारे अधिकारी केंद्र सरकार के अधिकारियों के संपर्क में हैं। जरूरतों को लेकर हम आपको सूचित करेंगे.

शाह ने ट्विटर पर कहा, ‘‘मैंने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, विभिन्न अस्पतालों में बिजली बैक अप की व्यवस्था करने और राज्य में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों में सुरक्षा के निर्देश जारी किए हैं. यह भी पढ़े: Cyclone Yaas: कोलकाता बंदरगाह 25 मई से बंद करेगा जहाजों की आवाजाही

ओडिशा सरकार ने निचले इलाकों और बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा तथा जगतसिंहपुर जिलों से करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है इन जिलों में चक्रवात का खतरा ज्यादा है

Share Now

संबंधित खबरें

Modi Cabinet Expansion: चिराग पासवान ने दी चेतावनी, कहा- अगर पशुपति पारस को LJP कोटे से मंत्री बनाया तो कोर्ट जाएंगे, पीएम मोदी को लिखा पत्र

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी