देश की खबरें | ओडिशा: हिंसा प्रभावित संबलपुर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित, अभी तक कुल 85 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में हिंसा प्रभावित संबलपुर के जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं के निलंबन की अवधि मंगलवार सुबह 10 बजे तक के लिए बढ़ा दी। हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के संबंध में अभी तक कुल 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर/संबलपुर, 17 अप्रैल ओडिशा में हिंसा प्रभावित संबलपुर के जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं के निलंबन की अवधि मंगलवार सुबह 10 बजे तक के लिए बढ़ा दी। हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के संबंध में अभी तक कुल 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि ‘‘स्थिति के बेहतर’’ होने के मद्देनजर प्रशासन ने कर्फ्यू के समय में ढील दी है। अब लोग नियमित कामकाज के लिए सुबह साढ़े सात से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक और दोपहर साढ़े तीन से शाम छह बजे तक घर से बाहर जा सकते हैं।

इससे पहले सुबह साढ़े आठ से पूर्वाह्न 11 बजे तक और दोपहर साढ़े तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक लोग घरों से निकल सकते थे।

संबलपुर की जिला अधिकारी अनाया दास ने कहा कि गृह विभाग ने इंटरनेट सेवाओं को मंगलवार सुबह 10 बजे तक निलंबित रखने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि जिले में हनुमान जयंती पर निकाली जा रही ‘बाइक रैली’ के दौरान हुई हिंसा के बाद से 13 अप्रैल से इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं, ताकि किसी भी आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से रोका जा सके।

इस बीच, पुलिस ने हनुमान जयंती जश्न के दौरान संबलपुर में हुई हिंसा के मामले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अभी तक इस संबंध में कुल 85 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुनील के. बंसल ने बताया कि शहर में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और वह आश्वस्त हैं कि दो दिन के भीतर कर्फ्यू हटा दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान