देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 286 नए मामले आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 286 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,31,139 हो गई। नए मरीजों में 36 बच्चे शामिल हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकरी दी गई है।
भुवनेश्वर, 15 सितंबर ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 286 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,31,139 हो गई। नए मरीजों में 36 बच्चे शामिल हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकरी दी गई है।
ओडिशा में बुधवार को संक्रमण के 260 नए मामले सामने आए थे।
इसमें कहा गया है कि मरने वालों की संख्या 9,185 पर स्थिर है, क्योंकि संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि, 53 मरीजों की अन्य बीमारियों के कारण मौत हुयी है।
बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 1,685 उपचाराधीन मरीज हैं।
इसके अनुसार, पिछले 24 घंटे में 275 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,20,216 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

