देश की खबरें | ओडिशा के राज्यपाल की पत्नी का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 23 नवंबर ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

वह कुछ समय से बीमार थीं।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: दौलत के चक्कर में पिता और सौतेली मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट, ऐसे रची थी साजिश.

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य की प्रथम महिला 75 वर्ष की थीं और रविवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | Randeep Surjewala Attacks BJP Govt: महंगाई और कोरोना को लेकर रणदीप सुरजेवाला का बीजेपी सरकार पर निशाना, कहा-किसान फसल बीजने की तैयारी कर रहा है और तानाशाह भाजपा दाम बढ़ा रही है.

ओडिशा के राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सूचना दी गई, “भारी मन और दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुशीला देवी का कल रात को निधन हो गया। ओम शांति।”

सुशीला देवी के परिवार में उनके पति, चार बेटियां और तीन पुत्र हैं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने ओडिशा की प्रथम महिला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

पटनायक ने अपने संदेश में कहा, “भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल और उनके परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना कर रहे हैं कि दुख की इस घड़ी में वह राज्यपाल के परिवार को शक्ति प्रदान करें।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी राज्यपाल की पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल, उनकी पत्नी और परिवार के चार अन्य सदस्यों को इस माह के शुरूआत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now