ओडिशा सरकार ने आईपीएस, आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया
ओडिशा सरकार ने बुधवार को आईएफएस और आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया.
भुवनेश्वर, 10 जून : ओडिशा सरकार (Government of Odisha) ने बुधवार को आईएफएस और आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया. गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में बताया गया कि बालासोर में पूर्वी रेंज के आईजी एवं 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी दिप्तेश कुमार पटनायक को स्थानांतरित कर कारागार के आईजी के रूप में तैनात किया गया.
संबलपुर में उत्तरी रेंज के आईजीपी एवं 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी नरसिंह भोल को कटक में सेंट्रल रेंज के आईजीपी के रूप में तैनात किया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने एनडीआरएफ से पांच तटीय जिलों में 12 टीम तैनात करने का अनुरोध किया
इनके अलावा कई अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए. वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि 25 आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

