देश की खबरें | पुरी के जगन्नाथ मंदिर में ड्रोन रोधी प्रणाली लगाने की योजना बना रही है ओडिशा सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए ड्रोन रोधी प्रणाली लगाने पर विचार कर रही है।
भुवनेश्वर, 23 मई ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए ड्रोन रोधी प्रणाली लगाने पर विचार कर रही है।
राज्य के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि यह प्रणाली अनधिकृत या दुर्भावनापूर्ण ड्रोन का पता लगाने, उन्हें ट्रैक करने और उन्हें बेअसर करने में मदद कर सकती है।
हरिचंदन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पुरी के जगन्नाथ मंदिर की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए रक्षा प्रतिष्ठानों की तरह ड्रोन रोधी प्रणाली लगाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। ’’
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ड्रोन रोधी उपकरण के लिए धन की व्यवस्था मंदिर प्रशासन द्वारा की जाएगी।
ओडिशा सरकार प्रतिबंध के बावजूद 12वीं शताब्दी के मंदिर की तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने के लिए कुछ यूट्यूबर और व्लॉगर द्वारा कथित तौर पर ड्रोन का इस्तेमाल करने के मद्देनजर नयी प्रणाली स्थापित करने पर विचार कर रही है।
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ओडिशा सरकार ने पुरी शहर में और ऐतिहासिक मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)