देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने मध्याह्न भोजन के लिए आवंटित की जाने वाली राशि बढ़ाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने स्कूली छात्रों को मध्याह्न भोजन मुहैया कराने के लिए आवंटित की जाने वाली राशि को बढ़ा दिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, एक दिसंबर ओडिशा सरकार ने स्कूली छात्रों को मध्याह्न भोजन मुहैया कराने के लिए आवंटित की जाने वाली राशि को बढ़ा दिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
‘पीएम-पोषण’ के लिए राज्य के नोडल अधिकारी रघुराम आर अय्यर ने शनिवार को जिलाधिकारियों को सरकार के फैसले की जानकारी दी।
उन्होंने बताया प्राथमिक विद्यालय के छात्रों (पहली से पांचवीं कक्षा) के लिए सामग्री की लागत 5.90 रुपये प्रति छात्र प्रति भोजन से बढ़ाकर 7.64 रुपये कर दी गई है। उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों (छठी से आठवीं कक्षा) के लिए लागत 8.82 रुपये प्रति छात्र प्रति भोजन से बढ़ाकर 10.94 रुपये कर दी गई है।
अय्यर ने कहा कि संशोधित लागत एक दिसंबर से लागू होगी।
इससे पहले भोजन लागत में संशोधन अक्टूबर 2022 में किया गया था।
इस योजना के तहत राज्य के 51,500 से अधिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 44.5 लाख छात्रों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2024 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

