एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने पंचायती राज पुरस्कारों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने सोमवार को चार श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) को सम्मानित करने के लिए 129 पुरस्कारों की घोषणा की, जिनकी कुल पुरस्कार राशि चार करोड़ रुपये है।

देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने पंचायती राज पुरस्कारों की घोषणा की

भुवनेश्वर, 28 जुलाई ओडिशा सरकार ने सोमवार को चार श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) को सम्मानित करने के लिए 129 पुरस्कारों की घोषणा की, जिनकी कुल पुरस्कार राशि चार करोड़ रुपये है।

पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रबी नारायण नाइक ने कहा कि ये पुरस्कार ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (प्रखंड स्तर) और जिला परिषद (जिला स्तर) के तीन स्तरों की पंचायतों को दिए जाएंगे, ताकि ग्रामीण विकास में उनके योगदान को सराहा जा सके।

उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं का चयन नौ प्रमुख क्षेत्रों में किए गए कामों के आधार पर किया जाएगा। इनमें मनरेगा, स्वच्छता (खुले में शौच से मुक्ति), जल जीवन मिशन, सुशासन, ऑनलाइन ऑडिट, महिलाओं की भागीदारी आदि शामिल हैं।

ये पुरस्कार राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर प्रदान किये जायेंगे।

मंत्री ने बताया कि राज्य स्तर पर, सर्वश्रेष्ठ तीन जिला परिषदों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 20 लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि शीर्ष तीन पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों को क्रमशः 15 लाख रुपये, 10 लाख रुपये और पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

नाइक ने बताया कि शीर्ष तीन ग्राम पंचायतों और जिला पंचायतों को क्रमशः तीन लाख रुपये, दो लाख रुपये और एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).