देश की खबरें | ओडिशा: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की हुए कांग्रेस में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की सोमवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जतायी है।

भुवनेश्वर, चार सितंबर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की सोमवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जतायी है।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक, प्रदेश के प्रभारी ए चेल्ला कुमार और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिले में तलसारा सीट से अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है।

तिर्की ने कहा कि वह ‘राहुल गांधी के काम से काफी प्रभावित हुए’ हैं, जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार का ‘कांग्रेस से लंबे समय से जुड़ाव’ रहा है।

तलसारा क्षेत्र के लोगों की ‘उपेक्षा’ का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि ‘जनजातीय समुदाय को सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिलता है’।

तिर्की ने साल 2000 में जूनियर एशिया कप से हॉकी में पदार्पण किया था। वह सब-जूनियर, जूनियर और इंडिया-ए टीमों के कप्तान रहे और फिर आखिरकार भारतीय हॉकी टीम की भी कमान संभाली। देश के लिए उन्होंने 135 अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू