देश की खबरें | ओडिशा में 24 जून तक भारी बारिश होने का अनुमान: आईएमडी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि ओडिशा में कई जगहों पर 24 जून तक भारी बारिश होगी।
भुवनेश्वर, 18 जून भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि ओडिशा में कई जगहों पर 24 जून तक भारी बारिश होगी।
आईएमडी की ओर से जारी दोपहर के बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम बंगाल और उसके आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ने का अनुमान है व इसके प्रभाव से 18 से 24 जून के बीच ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी और कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह तक ओडिशा के 30 में से 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
आईएमडी ने भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए, मयूरभंज और क्योंझर जिलों के लिए ‘रेड वार्निंग’ (कार्रवाई करें) जबकि सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल और बालासोर जिलों के लिए ‘ऑरेंज वार्निंग’ (कार्रवाई करने के लिए तैयार रहें) जारी की है।
इसी प्रकार, बरगढ़, सोनपुर, बौध, ढेंकनाल, जाजपुर और भद्रक जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की गई है।
आईएमडी ने कहा कि केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम, गजपति, नुआपाड़ा, बलांगीर, कालाहांडी, कंधमाल, नबरंगपुर, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है।
आईएमडी ने कहा कि 25 जून तक ओडिशा के कई जिलों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2025 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

