देश की खबरें | ओडिशा : भुवनेश्वर-रंगीलुंडा (बेरहामपुर) मार्ग पर उड़ान संचालन शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर से राज्य के अन्य शहरों के लिए हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए भुवनेश्वर-रंगीलुंडा (बेरहामपुर) मार्ग में पूरी तरह से राज्य प्रायोजित उड़ान संचालन शुरू किया है।

भुवनेश्वर, पांच मार्च ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर से राज्य के अन्य शहरों के लिए हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए भुवनेश्वर-रंगीलुंडा (बेरहामपुर) मार्ग में पूरी तरह से राज्य प्रायोजित उड़ान संचालन शुरू किया है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महान नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की 107वीं जयंती के अवसर पर बेरहामपुर के सिल्क सिटी से मंदिरों के शहर भुवनेश्वर के बीच उड़ान संचालन का उद्घाटन किया। इससे यात्रा का समय घटकर एक घंटे रह जाएगा।

पटनायक ने कहा कि इस मार्ग पर उड़ान संचालन से उद्योग और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि रंगीलुंडा में उड़ान संचालन के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी और अब हवाई संपर्क हर तरह से सभी सपनों को पूरा करेगा।

रंगीलुंडा में हवाई संपर्क के बाद चिल्का झील, तमपाड़ा झील, गोपालपुर बीच, रुशिकुल्या नदी, तारा तारिणी मंदिर और अन्य पर्यटन स्थल पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।

इससे पहले, रंगीलुंडा हवाई मार्ग का उपयोग गणमान्य व्यक्तियों के आगमन के दौरान केवल उड़ान संचालन के लिए किया जाता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान