Odisha: ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
ओडिशा के बोलनगीर जिले में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में बुधवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 11 जून : ओडिशा के बोलनगीर जिले में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में बुधवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोलनगीर संभाग के डाकघर अधीक्षक राजेंद्र कुमार पटनायक की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अपराध शाखा ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया. शिकायत में पटनायक ने आरोप लगाया था कि 38 उम्मीदवारों ने जीडीएस के रूप में भर्ती के लिए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे. यह भी पढ़ें :Bihar Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार
अधिकारी के मुताबिक, अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि एक गिरोह नौकरी के इच्छुक लोगों को फर्जी प्रमाण पत्र मुहैया करा रहा था. अधिकारी ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी अभिजीत कुमार भक्त समेत 18 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

