एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा: रावेनशॉ विश्वविद्यालय विवाद में बीजद विधायक और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कटक में रावेनशॉ विश्वविद्यालय का नाम बदलने के सुझाव को लेकर विवाद उस समय और बढ़ गया जब पुलिस ने दो समूहों के बीच हुई झड़प में कथित संलिप्तता के लिए बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक और पार्टी के दो अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।

देश की खबरें | ओडिशा: रावेनशॉ विश्वविद्यालय विवाद में बीजद विधायक और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

भुवनेश्वर, छह सितंबर कटक में रावेनशॉ विश्वविद्यालय का नाम बदलने के सुझाव को लेकर विवाद उस समय और बढ़ गया जब पुलिस ने दो समूहों के बीच हुई झड़प में कथित संलिप्तता के लिए बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक और पार्टी के दो अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।

छात्रों की मशाल रैली के दौरान बुधवार को हुई झड़प के संबंध में बीजद विधायक व्योमकेश रॉय और पार्टी नेता लेनिन मोहंती और अकरम खान के खिलाफ उनकी भूमिका के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कटक में मालगोदाम पुलिस ने विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के एक छात्र की शिकायत पर बृहस्पतिवार रात मामला दर्ज किया।

शिकायत में कहा गया कि रैली के दौरान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास दो समूहों के बीच हाथापाई हुई। कुछ छात्रों ने दावा किया कि परिसर में बाहरी लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

विपक्षी बीजद ने अपने नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी की कड़ी निंदा की। पार्टी ने तर्क दिया कि रैली शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई और रैली में हिस्सा लेने वाले किसी भी व्यक्ति ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं किया।

बीजद ने कहा, ‘‘पार्टी रावेनशॉ विश्वविद्यालय में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन के संबंध में हमारे विधायक व्योमकेश रॉय, नेता डॉ. लेनिन मोहंती और अकरम खान के खिलाफ झूठी और निराधार प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कड़ी निंदा करती है।’’

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 31 अगस्त को सुझाव दिया था कि ब्रिटिश अधिकारी के नाम पर बने रावेनशॉ विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुझाव उनकी निजी राय है।

इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को ओडिशा विधानसभा में बहस भी हुई, जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी बीजद तथा कांग्रेस दोनों ने टिप्पणियां कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).