खेल की खबरें | एटीके मोहन बागान के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले में भिड़ेगा ओड़िशा एफसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. निचले स्थान पर काबिज ओड़िशा एफसी के लिए अब इंडियन सुपर लीग में आगे के सभी मैच फाइनल की तरह हो गए हैं और शनिवार को यहां एटीके मोहन बागान के खिलाफ मुकाबला उसके लिये ‘करो या मरो’ जैसा होगा।

बेम्बोलिम, पांच फरवरी निचले स्थान पर काबिज ओड़िशा एफसी के लिए अब इंडियन सुपर लीग में आगे के सभी मैच फाइनल की तरह हो गए हैं और शनिवार को यहां एटीके मोहन बागान के खिलाफ मुकाबला उसके लिये ‘करो या मरो’ जैसा होगा।

ओड़िशा 11वें नंबर पर काबिज है। अब तक केवल आठ ही अंक हासिल करने वाली ओडिशा पूरे सत्र संघर्ष करती आ रही है। टीम ने अब तक 21 गोल खाएं है, जो लीग में दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड है। साथ ही उसने केवल 11 ही गोल किए हैं।

पिछले पांच मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं करने वाली ओडिशा अच्छी तरह से जानती है कि अगर उसे प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखना है, तो एटीके मोहन बागान के खिलाफ उसे जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा।

ओडिशा अपने मुख्य कोच से अलग हो चुकी है और गेराल्ड पियटन टीम के अंतरिम कोच बनाए गए हैं। ओडिशा के कप्तान स्टीवन टेलर इस मैच में भी निलंबित रहेंगे।

पियटन ने कहा, ‘‘ पिछले छह मैचों में हमने सकारात्मक रवैया दिखाया है। जितना संभव हो हम अधिक से अधिक मैचों में जीत हासिल करना चाहते हैं। ’’

दूसरी तरफ, दूसरे स्थान पर काबिज एटीके मोहन बागान अंकों के मामले में शीर्ष पर चल रही मुंबई सिटी के करीब पहुंचना चाहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड