खेल की खबरें | ओडिशा एफसी ने राल्टे से दो साल का करार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओडिशा एफसी ने आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) से पहले रविवार को मिजोरम में जन्में गोलकीपर लालथुआमाविया राल्टे से दो साल का करार करने की घोषणा की।

भुवनेश्वर, 10 जुलाई ओडिशा एफसी ने आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) से पहले रविवार को मिजोरम में जन्में गोलकीपर लालथुआमाविया राल्टे से दो साल का करार करने की घोषणा की।

राल्टे इससे पहले राउंडग्लास पंजाब एफसी से जुड़े हुए थे।

उन्होंने 2011 में अपना करियर शिलांग लाजोंग एफसी से शुरू किया था, उन्हें कई क्लबों में खेलने का अनुभव है।

आई लीग विजेता राल्टे ने मेघालय की टीम को फेडरेशन कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया था।

फिर वह 2014 में बेंगलुरू एफसी से जुड़े गये जब टीम आई लीग में खेल रही थी। उन्होंने टीम को आई लीग खिताब जीताने में मदद की।

वह 2018 में एफसी गोवा से जुड़े, फिर ‘लोन’ पर केरला ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल के लिये खेले। 2020 में बेंगलुरू एफसी में वापस आ गये। अगले सत्र में वह पंजाब एफसी के लिये खेलने लगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\