देश की खबरें | ओडिशा: समुद्र पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम को लेकर जिलाधिकारियों को किया गया सतर्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की जानकारी दिए जाने के बाद ओडिशा सरकार ने मंगलवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क कर दिया।

भुवनेश्वर, 27 मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की जानकारी दिए जाने के बाद ओडिशा सरकार ने मंगलवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क कर दिया।

सरकार ने जिलाधिकारियों को मौसम संबंधित घटनाओं से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिये।

राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 27 मई को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े आठ बजे ओडिशा तट से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है।’’

आईएमडी ने यह भी कहा कि निम्न दबाव क्षेत्र के धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान इसके मजबूत होने की संभावना है।

निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) कार्यालय ने सभी 30 जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में निर्देश दिया है कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक मशीनरी तैयार रखें तथा आंधी, तूफान, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और बारिश के कारण होने वाले नुकसान पर एक रिपोर्ट तुरंत सरकार को भेजें।

पत्र में कहा गया है, ‘‘ऑरेंज (तैयार रहें) और येलो (सचेत रहें) चेतावनियों वाले जिलों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा, जबकि लोगों को मौसम पर ध्यान केंद्रित करने और आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली से बचने के लिए सुरक्षित आश्रय लेने की सलाह दी जाए।’’

पत्र में कहा गया है कि मछुआरों के लिए जारी सलाह का सख्ती से क्रियान्वयन किया जाए।

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मध्य-क्षोभमंडल तक फैला हुआ था।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘इसके प्रभाव से आज उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।’’

इस बीच, आईएमडी ने मंगलवार के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि ओडिशा के 30 में से 15 जिलों में दोपहर एवं शाम के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी तथा बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होगी।

खाड़ी में संभावित कम दबाव वाले क्षेत्र को देखते हुए, आईएमडी ने मछुआरों को 29 मई से एक जून तक ओडिशा तट के आसपास गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान