देश की खबरें | ओडिशा : कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू को वोट देने पर पार्टी विधायक को नोटिस दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की ओडिशा इकाई ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने को लेकर शुक्रवार को पार्टी विधायक मोहम्मद मुकीम को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

भुवनेश्वर, 22 जुलाई कांग्रेस की ओडिशा इकाई ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने को लेकर शुक्रवार को पार्टी विधायक मोहम्मद मुकीम को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरत पटनायक ने पार्टी अनुशासन के उल्लंघन पर मुकीम को नोटिस जारी किया और बाराबती-कटक के विधायक से पूछा कि वह दो सप्ताह के भीतर जवाब दें कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?

मुकीम ने शुक्रवार को मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की घोषणा करके राज्य के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। ओडिशा से ताल्लुक रखने वालीं मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार रहीं।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नोटिस में विधायक को ‘‘कांग्रेस के कार्यक्रमों और फैसलों के खिलाफ जानबूझकर काम करने और दुष्प्रचार करने’’ का दोषी ठहराया गया है।

वहीं, मुकीम ने कहा कि उन्हें अब तक कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है और वह पार्टी मंच के जरिये प्रतिक्रिया देंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे गर्व और खुशी है कि एक आदिवासी और ओडिशा की धरती के किसी व्यक्ति को पहली बार देश का राष्ट्रपति चुना गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\