एजेंसी न्यूज

Odisha: स्कूल के शौचालय में छठी कक्षा की छात्रा से बलात्कार, दो शिक्षक हिरासत में लिये गए

ओडिशा के नवरंगपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के शौचालय में दो शिक्षकों ने 11 वर्षीय आदिवासी छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Odisha: स्कूल के शौचालय में छठी कक्षा की छात्रा से बलात्कार, दो शिक्षक हिरासत में लिये गए
(Photo Credit : X)

नवरंगपुर (ओडिशा), 10 नवंबर : ओडिशा के नवरंगपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के शौचालय में दो शिक्षकों ने 11 वर्षीय आदिवासी छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, प्रधानाध्यापक के साथ एक अन्य शिक्षक ने कथित रूप से शौचालय में जबरन प्रवेश किया और छठी कक्षा की छात्रा से बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि घटना नौ नवंबर को उस समय सामने आई, जब लड़की ने पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस किया और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई. पुलिस के मुताबिक, लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न होने की आशंका जताई. यह भी पढ़ें : KEA Exam Scam: मुख्‍य आरोपी को शरण देने और भागने में मदद करने के आरोप में दो गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, परिजनों के कुंडेई थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया.

पुलिस ने यौन उत्पीड़न से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को नवरंगपुर स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2023 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).