देश की खबरें | ओडिशा उपचुनाव: बीजद ने भाजपा से छीनी बालासोर की सीट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में पिछले सप्ताह हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल बीजद ने मंगलवार को बालासोर विधानसभा सीट भाजपा से छीन ली और तिर्तोल की सीट बचाने में भी कामयाब हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 10 नवंबर ओडिशा में पिछले सप्ताह हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल बीजद ने मंगलवार को बालासोर विधानसभा सीट भाजपा से छीन ली और तिर्तोल की सीट बचाने में भी कामयाब हो गई।

उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों को कोविड-19 के बीच मतदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020 Live News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के जीत के लिए अमित शाह ने सभी के प्रति जताया आभार.

बालसोर में बीजद उम्मीदवार स्वरूप कुमार दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा के प्रत्याशी मानस कुमार दत्ता को 13,351 मतों से पराजित किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी एस के लोहानी ने कहा कि दास को 84,097 मत मिले और दत्ता को 70,746 मत प्राप्त हुए।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,830 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या 4,51,382 हुई, अब तक 7,143 की मौत: 10 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस की उम्मीदवार ममता कुंडू बालासोर में 4,983 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

जगतसिंहपुर जिले के तिर्तोल विधानसभा क्षेत्र में बीजद के विजय शंकर दास ने भाजपा के प्रत्याशी राजकिशोर बेहरा को 41,703 मतों के अंतर से पराजित किया।

लोहानी ने कहा कि दास को 88,310 और बेहरा को 46,607 मत मिले।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार हिमांशु भूषण मलिक को 28,778 मत प्राप्त हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\