Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे के 13 और मृतकों के शव परिजनों को सौंपे गए
अधिकारी के अनुसार, इन 13 शवों में से चार शव को बिहार, आठ शव को पश्चिम बंगाल और एक को झारखंड भेजा गया. उन्होंने बताया कि रेलवे की घोषणा के अनुसार, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया है. अधिकारी ने बताया कि एम्स भुवनेश्वर में रखे गए 62 शवों की अभी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है.
भुवनेश्वर: ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में मारे गए 13 और यात्रियों के शव शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए. इन शवों को एम्स भुवनेश्वर में रखा गया था. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि डीएनए जांच की मदद से जिन 29 शवों की शिनाख्त की गई थी, उनमें से छह शव शुक्रवार को और 13 शव शनिवार को परिजनों को सौंप दिए गए.
अधिकारी के मुताबिक, “डीएनए जांच के नतीजों के आधार पर और एम्स भुवनेश्वर, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के समन्वय के जरिये बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मारे गए 13 और यात्रियों के शव शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए.” Breaking: तीस्ता सीतलवाड़ को गिरफ्तारी से राहत, सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात HC के फैसले पर लगाई रोक
अधिकारी के अनुसार, इन 13 शवों में से चार शव को बिहार, आठ शव को पश्चिम बंगाल और एक को झारखंड भेजा गया. उन्होंने बताया कि रेलवे की घोषणा के अनुसार, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया है. अधिकारी ने बताया कि एम्स भुवनेश्वर में रखे गए 62 शवों की अभी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).