देश की खबरें | ओडिशा : बीजद विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा कें सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री बिजय रंजन सिंह बरिहा का यहां एक निजी अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, तीन अक्टूबर ओडिशा कें सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री बिजय रंजन सिंह बरिहा का यहां एक निजी अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
राज्य विधानसभा में बरगढ़ जिले की पदमपुर सीट का पांच बार प्रतिनिधित्व करने वाले बरिहा 65 साल के थे।
उनके बेटे ब्रजराज सिंह ने बताया कि बरिहा को गुर्दे से संबंधित बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
बरिहा ने देर रात करीब एक बजे अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को उनके विधानसभा क्षेत्र ले जाया गया।
राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के एक अनुभवी आदिवासी नेता, बरिहा, 1990, 1995, 2000, 2009 और 2019 में पदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार ओडिशा विधानसभा के लिए विधायक निर्वाचित हुए गए थे।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बरिहा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद जान गंवाने वाले बरिहा छठे विधायक हैं।।
इससे पहले बालासोर (भाजपा), तिरटोल, पिपिली, ब्रजराजनगर (बीजद) और धामनगर (भाजपा) के मौजूदा विधायकों की अलग-अलग कारणों से मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)