देश की खबरें | ओडिशा विधानसभा: अधीर रंजन की टिप्पणी को लेकर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की एक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने ओडिशा विधानसभा में बृहस्पतिवार को हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

भुवनेश्वर, 28 जुलाई कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की एक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने ओडिशा विधानसभा में बृहस्पतिवार को हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग किया था।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के सदस्य आसन के सामने आ गए और चौधरी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

विधानसभा अध्यक्ष बी. के. अरुखा ने प्रदर्शन कर रहे विधायकों से प्रश्न काल शुरू होने देने की अपील की, लेकिन विधायकों ने उनके आग्रह पर कोई ध्यान नहीं दिया।

अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि शून्यकाल में मुद्दा उठाने दिया जाएगा, लेकिन तब भी वे नहीं माने। इसके बाद कार्यवाही शुरू करने में विफल रहे अध्यक्ष ने शाम चार बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा के सदस्यों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शनक किया और चौधरी की राष्ट्रपति के खिलाफ ‘‘अस्वीकार्य’’ टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिना शर्त माफी की मांग की।

विधानसभा में भाजपा के उप नेता बी. सी. सेठ ने कहा, ‘‘ कांग्रेस को दूसरों का सम्मान करना नहीं आता और अधीर रंजन के बयान से यह साबित भी हो गया है।’’

विपक्ष के मुख्य सचेतक मोहन माझी ने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने केवल भारत के राष्ट्रपति बल्कि ओडिशा की बेटी का भी अपमान किया है। सोनिया गांधी को तुरंत अधीर रंजन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’’

बीजू जनता दल (बीजद) के राजकिशोर दास ने भी कांग्रेस नेता की टिप्पणी की निंदा की। वह मुर्मू के गृह जिले मयूरभंज से ही नाता रखते हैं।

सदन में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान बीजद और कांग्रेस के सदस्य चुप बैठे नजर आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\