देश की खबरें | ओडिशा : मछली पकड़ने के जाल में फंसे घड़ियाल को बचाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कटक जिले में मछली पकड़ने के जाल में फंस गए घडियाल के बच्चे को बचाया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 23 अक्टूबर ओडिशा के कटक जिले में मछली पकड़ने के जाल में फंस गए घडियाल के बच्चे को बचाया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक मछुआरे ने शुक्रवार को छोटी गांव के पास बिरुपा नाले में ताजे पानी में पायी जाने वाली मगरमच्छ की प्रजाति के घड़ियाल को अपने जाल में फंसा पाया। घडियाल को लुप्तप्राय जीवों की श्रेणी में रखा गया है।
स्थानीय मछुआरे जाल में इस अप्रत्याशित जीव को फंसा पाकर घबरा गए, लेकिन उन्होंने घड़ियाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने इस बारे में वन विभाग को सूचना दी जिन्होंने जाल में फंसे घडियाल को निकाला।
अधिकारी ने कहा कि विभाग ने घड़ियाल को अपने कब्जे में ले लिया है जिसे बाद में अंगुल जिले के टिकरपाड़ा वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ दिया जाएगा।
वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर के अनुसार, घड़ियाल अपने लंबे थूथन के कारण मछली पकड़ने के जाल में फंस जाते हैं।
यह दावा किया जाता है कि केंद्रपाड़ा भारत का एकमात्र ऐसा जिला है जहां मगरमच्छ की तीनों प्रजातियां - खारे पानी का मगरमच्छ, घड़ियाल और मगर पाई जाती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)