Odisha: ट्रेनों में फल बेच कर गुजारा करने वाली महिला इंजीनियर को आरपीएफ कांस्टेबल ने पीटा
ट्रेनों में फल बेच कर अपना गुजारा करने वाली एक महिला इंजीनियर के गीतांजलि एक्सप्रेस में बेटिकट यात्रा करने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने उसकी कथित तौर पर पिटाई कर दी.
राउरकेला(ओडिशा), 3 अक्टूबर : ट्रेनों में फल बेच कर अपना गुजारा करने वाली एक महिला इंजीनियर के गीतांजलि एक्सप्रेस में बेटिकट यात्रा करने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने उसकी कथित तौर पर पिटाई कर दी. पीड़िता (महिला) ने राउरकेला के गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में अपनी प्राथमिकी में कहा कि यह घटना शुक्रवार रात हुई.
महिला ने शनिवार को दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा कि आरपीएफ कांस्टेबल के हमले से उसके के सिर में चोट आई है. घटना पानपोश रेलवे स्टेशन पर हुई, जब वह बेटिकट गीतांजलि एक्सप्रेस में कर्नाटक के गुंडिया से हावड़ा जा रही थी क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे. यह भी पढ़ें : पीयूष गोयल ने कहा- पंजाब में कांग्रेस पार्टी में जो हो रहा है, उसके बारे में मैं बेहद चिंतित हूं
पीड़िता ने दावा किया कि उसने कर्नाटक के धारवाड़ के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से स्नातक किया है. जीआरपी, राउरकेला के प्रभारी निरीक्षक रंजन पटनायक ने कहा कि महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया और आरपीएफ कांस्टेबल के खिलाफ घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2021 01:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

