देश की खबरें | ओडिशा: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी 63 वर्षीय व्यक्ति को 25 साल की सजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक विशेष अदालत ने 63 वर्षीय व्यक्ति को नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
बारीपदा, 23 फरवरी ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक विशेष अदालत ने 63 वर्षीय व्यक्ति को नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अदालत की न्यायाधीश प्रतिमा पात्रो ने शनिवार को फैसला सुनाते हुए दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विशेष लोक अभियोजक अभिना कुमार पटनायक ने बताया कि 2022 में 14 वर्षीय पीड़िता के साथ दोषी ने कई बार दुष्कर्म किया था और उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
अदालत ने पीड़िता के बयान, 18 गवाहों की गवाही और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया।
अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता को सात लाख रुपये मुआवजा देने की सिफारिश की है।
बैसिंगा थाने में 27 जुलाई 2022 को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

