देश की खबरें | ओडिशा: पर्यावरण संरक्षण के लिए 60 वर्षीय हरित कार्यकर्ता प्रतिदिन कर रहे हैं 10 किमी पदयात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजाम जिले में 60 वर्षीय एक हरित कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिदिन 10 किमी पदयात्रा कर रहे हैं।

बेरहामपुर (ओडिशा), 17 जून ओडिशा के गंजाम जिले में 60 वर्षीय एक हरित कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिदिन 10 किमी पदयात्रा कर रहे हैं।

हरित कार्यकर्ता सुधीर कुमार राउत ने बताया कि उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस दिवस के दो दिनों बाद सात जून को पदयात्रा की शुरूआत की थी और यह एक महीने तक जारी रहेगी। कुर्ता-पायजामा पहने और सिर पर गमछे से पगड़ी बांध कर वह प्रतिदिन सुबह शहर में अपने अभियान के लिए निकल पड़ते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हर दिन वह अलग-अलग मार्ग पर निकलते हैं। ’’

कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘पदयात्रा का उद्देश्य धरती माता को बचाने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। बड़े पैमाने पर पौधारोपण, प्रदूषण से जल स्रोतों का बचाव कर और एक बार उपयोग में लाये जाने वाले प्लास्टिक से छुटकारा पाकर यह संभव हो सकता है। ’’

उनकी इस पहल में उनके कुछ मित्रों ने मदद करने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

वह आर्यभट्ट फाउंडेशन के संस्थापक हैं जो पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में काम करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\