देश की खबरें | ओडिशा: बस पलटने से 10 यात्री घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के खुर्दा जिले में सोमवार को एक निजी बस के पलट जाने से कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 16 दिसंबर ओडिशा के खुर्दा जिले में सोमवार को एक निजी बस के पलट जाने से कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना सुबह बाघमरी के पास की है। बारगढ़ से भुवनेश्वर जा रही बस में 60 यात्री सवार थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे तेज रफ्तार बस सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।
उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को खुर्दा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि संभवत: चालक को झपकी आने या कोहरे के कारण उसे बिजली का खंभा नहीं दिखाई देने के कारण हादसा हुआ है।
उन्होंने बताया कि हादसे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

