IND vs AUS ODI Series 2023: श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के लिए महत्वपूर्ण होगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज, करना होगा दमदार प्रदर्शन

सूर्यकुमार का मामला इससे भिन्न है. टी-20 प्रारूप में उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम प्रबंधन ने उन पर काफी भरोसा दिखाया है लेकिन वनडे में वह अभी तक खरे नहीं उतर पाए हैं. एशिया कप में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मौका दिया गया था लेकिन वह 34 गेंदों पर 26 रन ही बना पाए.

Shreyas Iyer (Photo Credit: BCCI/X)

कोलंबो: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर से शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के लिए विभिन्न कारणों से किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी. अय्यर की फिटनेस पर जहां करीबी नजर रखी जाएगी वही सूर्यकुमार को अच्छा प्रदर्शन करके विश्वकप टीम में अपने चयन को सही साबित करना होगा.

टीम प्रबंधन हालांकि अय्यर की प्रगति पर अधिक गौर करेगा. मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने लगभग आधे घंटे तक नेट पर अभ्यास किया और उसके बाद 15 मिनट तक क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया जिससे उनकी श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में खेलने की संभावना बढ़ गई थी. IND Beat SL In Asia Cup 2023 Final: टीम इंडिया ने आठवीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को बुरी तरह हराया

अय्यर को हालांकि अंतिम एकादश में नहीं चुना गया जो इस बात का संकेत माना जा सकता है कि टीम प्रबंधन उन्हें पीठ की जकड़न से उबरने के लिए अभी अधिक समय देना चाहता है. अय्यर ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की. उन्होंने इस मैच में 14 रन बनाए. उन्हें नेपाल के खिलाफ मैच में भी अंतिम एकादश में रखा गया था लेकिन तब उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला.

टीम से जुड़े घटनाक्रम पर नजर रखने वाले सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,‘‘यह श्रृंखला (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) उसके लिए काफी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि उसे बल्लेबाजी करने और मैच में पूरे समय क्षेत्ररक्षण करने की जरूरत होगी. उसने वापसी के बाद अभी तक ऐसा नहीं किया है. उसकी प्रगति अच्छी है लेकिन लगता है कि टीम प्रबंधन उसको लेकर जल्दबाजी में नहीं है.’’

सूर्यकुमार का मामला इससे भिन्न है. टी-20 प्रारूप में उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम प्रबंधन ने उन पर काफी भरोसा दिखाया है लेकिन वनडे में वह अभी तक खरे नहीं उतर पाए हैं. एशिया कप में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मौका दिया गया था लेकिन वह 34 गेंदों पर 26 रन ही बना पाए.

उनके आउट होने के तरीके से भी टीम प्रबंधन खुश नहीं हैं क्योंकि उन्होंने तब अधिक स्वीप शॉट और जोखिम भरे शॉट खेले जबकि गेंद टर्न ले रही थी. टीम प्रबंधन के पास केएल राहुल और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज हैं लेकिन सूर्यकुमार को वनडे टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Afghanistan Asia Cup Asia Cup 2023 Australia Babar Azam bangladesh BCCI David Warner hardik pandya ICC ODI World Cup ICC ODI World Cup 2023 Jasprit Bumrah KL Rahul Kuldeep Yadav Nepal ODI Series ODI Series 2023 Pakistan Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Sri Lanka Steve Smith Team India Team India and Pakistan Team India vs Afghanistan Team India vs Australia Team India vs Bangladesh Team India vs Nepal Team India vs Pakistan Team India vs Sri Lanka Virat Kohli अफगानिस्तान आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 एशिया कप एशिया कप 2023 ऑस्ट्रेलिया कुलदीप यादव केएल राहुल खेल भारत चयन जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और अफगानिस्तान फैन्स टीम इंडिया और नेपाल टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम इंडिया और श्रीलंका टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया बनाम नेपाल टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टीम इंडिया बनाम श्रीलंका डेविड वार्नर नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई रविंद्र जडेजा रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा वनडे सीरीज वनडे सीरीज 2023 विराट कोहली श्रीलंका श्रेयस अय्यर स्टीव स्मिथ हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड