एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अक्टूबर-नवंबर में चीनी उत्पादन मामूली बढ़कर 47.9 लाख टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का चीनी उत्पादन अक्टूबर-नवंबर में मामूली वृद्धि के साथ 47.9 लाख टन रहा है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | अक्टूबर-नवंबर में चीनी उत्पादन मामूली बढ़कर 47.9 लाख टन पर

नयी दिल्ली, दो दिसंबर देश का चीनी उत्पादन अक्टूबर-नवंबर में मामूली वृद्धि के साथ 47.9 लाख टन रहा है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

इस्मा ने बयान में कहा कि चालू विपणन वर्ष 2022-23 में 30 नवंबर तक चीनी का उत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि के 47.2 लाख टन की तुलना में बढ़कर 47.9 लाख टन रहा है।

पारिचालन वाले चीनी कारखानों की संख्या भी पहले के 416 के मुकाबले अधिक यानी 434 है।

इस्मा के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन 2022-23 के विपणन सत्र के पहले दो माह के दौरान 20 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 20.3 लाख टन था।

उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन पहले के 10.4 लाख टन से बढ़कर 11.2 लाख टन हो गया।

कर्नाटक में चीनी का उत्पादन पिछले वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के 12.8 लाख टन से घटकर इस बार 12.1 लाख टन रह गया।

इस्मा ने कहा कि एथनॉल के मोर्चे पर पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने पहले जारी किये गये दो रुचि पत्रों (ईओआई) में अबतक एथनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2022-23 में आपूर्ति के लिए लगभग 460 करोड़ लीटर आवंटित किया है। एथनॉल आपूर्ति वर्ष दिसंबर से नवंबर तक चलता है।

ओएमसी ने अतिरिक्त 139 करोड़ लीटर की आवश्यकता के लिए तीसरा ईओआई जारी किया है, जिसे जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2022 थी। इस्मा ने कहा कि ओएमसी वर्तमान में बोलियों की जांच कर रही हैं और जल्द ही आवंटन किये जाने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).