जरुरी जानकारी | ओबेरॉय रियल्टी की अप्रैल-जून तिमाही में बिक्री बुकिंग चार गुना बढ़कर 752 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी ओबेरॉय रियल्टी की चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में बिक्री बुकिंग चार गुना बढ़कर 752 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यह बढ़त कमजोर आधार प्रभाव और इसकी संपत्तियों की बेहतर मांग के कारण हुई है।
नयी दिल्ली, आठ जुलाई जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी ओबेरॉय रियल्टी की चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में बिक्री बुकिंग चार गुना बढ़कर 752 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यह बढ़त कमजोर आधार प्रभाव और इसकी संपत्तियों की बेहतर मांग के कारण हुई है।
मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उसने अप्रैल-जून, 2022 के दौरान 164 इकाइयों की बिक्री बुकिंग की, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह संख्या केवल 39 इकाई रही थी।
मूल्य के मामले में इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान इसकी बिक्री बुकिंग बढ़कर 752 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में इसने केवल 170 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग की थी।
कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण अप्रैल-जून, 2021 में आवास बिक्री प्रभावित हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)