एजेंसी न्यूज

ओबामा बेहद अयोग्य राष्ट्रपति थेः ट्रंप

ट्रंप की यह प्रतिक्रिया तब आई है, जब शनिवार को ओबामा ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के कामकाज के तरीकों की आलोचना की थी।

ओबामा बेहद अयोग्य राष्ट्रपति थेः ट्रंप

वाशिंगटन, 18 मई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को रविवार को ‘बेहद अयोग्य ’राष्ट्रपति बताया।

ट्रंप की यह प्रतिक्रिया तब आई है, जब शनिवार को ओबामा ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के कामकाज के तरीकों की आलोचना की थी।

ट्रंप ने कैंप डेविड रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, “ वह (ओबामा) एक अयोग्य राष्ट्रपति थे। मैं यह कह सकता हूं। बेहद अयोग्य। “

ट्रंप ओबामा के बयान पर किए गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

इससे पहले छात्रों को अपने संबोधन में ओबामा ने कहा था कि कोविड-19 महामारी ने अमेरिकी नेतृत्व का पर्दाफाश कर दिया है।

ओबामा ने किसी अधिकारी का नाम लिए बिना कहा था कि इतने सारे प्रभारी क्या कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनमें से बहुत से प्रभारी होने का दिखावा भी नहीं कर रहे हैं।

बहरहाल, पूर्व राष्ट्रपति के दफ्तर से ट्रंप की टिप्पणी पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).