ताजा खबरें | राज्यसभा में तीन नए सदस्यों को दिलाई गई शपथ
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में बुधवार को तीन नये सदस्यों - सतनाम सिंह संधू, नारायण दास गुप्ता और स्वाति मालीवाल को शपथ दिलाई गई।
नयी दिल्ली, 31 जनवरी राज्यसभा में बुधवार को तीन नये सदस्यों - सतनाम सिंह संधू, नारायण दास गुप्ता और स्वाति मालीवाल को शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण के बाद उच्च सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने नये सदस्यों का स्वागत किया।
सभापति ने कहा कि मनोनीत सदस्य संधू ने राज्यसभा में पहले शपथ ली। उन्होंने संधू से कहा, ‘‘आपने इतिहास रचा है। आप संसद के नए भवन में शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति हैं।’’
मालीवाल को दोबारा शपथ लेनी पड़ी क्योंकि पहली बार उनके शपथ लेने पर सभापति ने विचार नहीं किया और दोबारा उनका नाम पुकारा। उन्होंने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था जो शपथ का हिस्सा नहीं थे।
संधू जहां मनोनीत सदस्य हैं, वहीं गुप्ता और मालीवाल दिल्ली से निर्विरोध चुने गए।
गुप्ता को आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सदस्य के रूप में फिर से नामित किया है, जबकि मालीवाल को पार्टी ने सुशील गुप्ता के स्थान पर नामित किया है।
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के संस्थापक-कुलाधिपति संधू को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2024 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

