देश की खबरें | पोषाहार व सौंदर्य उत्पाद कारोबारियों को चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए : गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आहार, पोषण और सौंदर्य उत्पादों का व्यापार करने वाले व्यवसायियों को चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए और घरेलू सामानों का ही व्यापार करना चाहिए। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सोमवार को यह बात कही।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी आहार, पोषण और सौंदर्य उत्पादों का व्यापार करने वाले व्यवसायियों को चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए और घरेलू सामानों का ही व्यापार करना चाहिए। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सोमवार को यह बात कही।

गोयल ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (सीटीआई) द्वारा दो परिषदों को शुरू किए जाने के अवसर पर बोल रहे थे जहां उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

व्यापारियों, दुकानदारों और कारखानों के मालिकों के बीच सही आहार और फिटनेस और सुंदरता के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दो परिषदों, ‘आहार और पोषण परिषद’ व ‘सौंदर्य उत्पाद परिषद’ का गठन 28 जनवरी को किया गया था।

गोयल ने कहा कि आहार, पोषण और सौंदर्य उत्पादों का कारोबार करने वाले व्यवसायियों को चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए और घरेलू सामानों का ही उपयोग करना चाहिए।

परिषदों की शुरुआत के मौके पर ‘सीटीआई’ के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि इन परिषदों की मदद से परिषद के सदस्यों को फिट रहने पर जोर दिया जाएगा।

गोयल को उद्धृत करते हुए एक बयान में कहा गया, “दिल्ली के जाने-माने आहार विशेषज्ञ भी परिषद का हिस्सा होंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\