देश की खबरें | नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती बंगाली फिल्म में एक साथ नजर आएंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री से सांसद बनीं नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती बंगाली फिल्म ‘एसओएस कोलकाता’ में एक साथ नजर आएंगी। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य में फिल्मों की शूटिंग की मंजूरी दिए जाने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।
कोलकाता, 31 जुलाई अभिनेत्री से सांसद बनीं नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती बंगाली फिल्म ‘एसओएस कोलकाता’ में एक साथ नजर आएंगी। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य में फिल्मों की शूटिंग की मंजूरी दिए जाने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।
जहां और चक्रवर्ती ने कहा कि ‘एसओएस कोलकाता’ के सेट पर आकर वे खुश हैं और नई सामान्य स्थिति’ के अनुभव का आनंद ले रही हैं।
शहर में पांच सितारा होटल में शूटिंग के दौरान जहां ने कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें फिल्म में मुख्य किरदार मिला है, अमूमन बंगाली पारंपरिक फिल्मों में महिलाओं को तेजतर्रार भूमिका में नहीं रखा जाता है।
अभिनेत्री ने कहा कि यह मुश्किल भरा समय है और सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया गया। अब शूटिंग अपने अंतिम चरण में है।
यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 362 नए मामले आए सामने, 7 और संक्रमितों की हुई मौत.
जहां की सह-कलाकार और दोस्त चक्रवर्ती ने कहा कि वह खुश हैं कि शूटिंग का काम अच्छे से निपट गया। वह फिल्म में संजना नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म दुर्गा पूजा तक रिलीज होगी।
जहां और चक्रवर्ती इससे पहले एक साथ बिरसा दासगुप्ता की फिल्म ‘क्रिस क्रॉस’ में साथ नजर आई थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)