एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सिस्टर अभया हत्याकांड में दोषी नन ने सजा को निलंबित कराने के लिए अदालत का रुख किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिस्टर अभया हत्याकांड में दोषी एक नन ने सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के विरुद्ध दायर अपील का निपटारा होने तक सजा पर रोक के लिए बृहस्पतिवार को केरल उच्च न्यायालय का रुख किया।

देश की खबरें | सिस्टर अभया हत्याकांड में दोषी नन ने सजा को निलंबित कराने के लिए अदालत का रुख किया

कोच्चि, 11 फरवरी सिस्टर अभया हत्याकांड में दोषी एक नन ने सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के विरुद्ध दायर अपील का निपटारा होने तक सजा पर रोक के लिए बृहस्पतिवार को केरल उच्च न्यायालय का रुख किया।

तिरुवनंतपुरम की विशेष सीबीआई अदालत ने नन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी जिसे उन्होंने एक महीना पहले उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

याचिका में सिस्टर सेफी ने कहा है कि उन्हें साक्ष्य के आधार पर नहीं बल्कि धारणा के आधार पर सजा सुनाई गई।

नन ने याचिका में कहा कि उन्हें सुझाव दिया गया है कि आपराधिक अपील की अनुमति दी जाने और उन्हें बरी किए जाने की पूरी उम्मीद है।

पिछले साल 23 दिसंबर के फैसले में सीबीआई की विशेष अदालत ने फादर कोट्टूर को दो आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और साढ़े छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

इसी मामले में सिस्टर सेफी को आजीवन कारावास और साढ़े पांच लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2021 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).