देश की खबरें | पीएलएल सैनिकों की संख्या दैनिक आधार पर नहीं बढ़ रही : जनरल अनिल चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को कहा कि भारत की उत्तरी सीमा पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की तैनाती दैनिक आधार पर नहीं बढ़ रही है।

पुणे, 30 मई प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को कहा कि भारत की उत्तरी सीमा पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की तैनाती दैनिक आधार पर नहीं बढ़ रही है।

पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की 144वीं पाठ्यक्रम पासिंग आउट परेड के बाद संवाददाताओं से बातचीत में जनरल चौहान ने कहा कि उत्तरी सीमा पर पीएलए की तैनाती उतनी ही है जितनी वर्ष 1920 में थी।

उन्होंने कहा, ‘‘वे पीछे नहीं गए। इसलिए वहां पर वास्तव में चुनौती है।’’

जनरल चौहान ने कहा, ‘‘सशस्त्र बल सभी तरह के कदम उठा रहे हैं ताकि अवांछित स्थिति पैदा नहीं हो...हम डेमचोक और डेपसांग को छोड़कर सभी स्थानों को वापस लेने में सफल रहे हैं। वार्ता जारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि वार्ता के नतीजे आएंगे, हम आशान्वित हैं।’’

सीडीएस ने कहा कि जब तक अनुकूल स्थिति नहीं बनती, सीमा पर लगातार पैनी नजर रखने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\