बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 74 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि बक्सर जिले में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जो पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बिहार आए थे ।
पटना, 16 अप्रैल बिहार के बक्सर जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले प्रकाश में आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। महामारी की चपेट में आए मुंगेर निवासी एक व्यक्ति की 21 मार्च को मौत हो गई थी।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि बक्सर जिले में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जो पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बिहार आए थे ।
बिहार में कोरोना संक्रमण के गुरुवार तक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, बेगूसराय और मुंगेर में आठ—आठ, पटना तथा नालंदा में छह-छह, गया में पांच, गोपालगंज और नवादा में तीन—तीन तथा बक्सर में दो, सारण, लखीसराय, भागलपुर और वैशाली में एक—एक मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
वहीं, कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी। उसके संपर्क में आए 64 लोगों में से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गए थे, जिनमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।
बिहार में अबतक 8,846 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 37 मरीज ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

