विदेश की खबरें | अमेरिका और ईरान के बीच सप्ताहांत में होने वाली परमाणु वार्ता स्थगित की गई: ओमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने ‘एक्स’ पर जारी एक संदेश में यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने ‘एक्स’ पर जारी एक संदेश में यह जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, “रणनीतिक कारणों से हम शनिवार तीन मई को होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता को पुनर्निर्धारित कर रहे हैं।”

अब तक तीन दौर की वार्ता में मध्यस्थता कर चुके अल-बुसैदी ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बागेई ने एक बयान जारी कर कहा कि वार्ता को “ओमान के विदेश मंत्री के अनुरोध पर स्थगित किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि ईरान “एक निष्पक्ष व स्थायी समझौते" पर पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस बीच, अमेरिकी वार्ताकारों से परिचित एक व्यक्ति ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि अमेरिका ने रोम में होने वाली चौथे दौर की इस वार्ता में “अपनी भागीदारी की कभी पुष्टि नहीं की।”

हालांकि, उस व्यक्ति ने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि वार्ता “निकट भविष्य में” होगी।

शनिवार को रोम में वार्ता होनी थी, जहां पोप फ्रांसिस के निधन के बाद नए पोप को चुनने के लिए बुधवार को सम्मेलन होगा। ओमान की राजधानी मस्कट में दो अन्य दौर की वार्ता हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\