एनटीपीसी करेगी हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली 10 इलेक्ट्रिक बसें, कार की खरीद
पर्यावरण अनुकूल इन बसों में हाइड्रोजन ईंधन आधारित सेल होता है। इसमें एक ईंधन सेल में से हाइड्रोजन को प्रवाहित किया जाता है। सेल के भीतर हाइड्रोजन इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन में टूट जाता है। वहीं अलग हुए इलेक्ट्रॉन को एक सर्किट में भेजा जाता है, जो विद्युत धारा और ऊष्मा का उत्पादन करता है।
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने हाइड्रोजन ईंधन सेल से चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें और कार खरीदने के लिए वैश्विक स्तर पर रुचि पत्र मंगाया है। कंपनी की योजना 10-10 कार और बस खरीद कर दिल्ली तथा लेह में इनका परिचालन करने की है।
पर्यावरण अनुकूल इन बसों में हाइड्रोजन ईंधन आधारित सेल होता है। इसमें एक ईंधन सेल में से हाइड्रोजन को प्रवाहित किया जाता है। सेल के भीतर हाइड्रोजन इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन में टूट जाता है। वहीं अलग हुए इलेक्ट्रॉन को एक सर्किट में भेजा जाता है, जो विद्युत धारा और ऊष्मा का उत्पादन करता है।
यह ईंधन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करता है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ एनटीपीसी लिमिटेड ने हाइड्रोजन ईंधन सेल से चलने वाली 10 इलेक्ट्रिक बसों और 10 कारों की खरीद के लिए वैश्विक रुचि पत्र मंगाए हैं। इन्हें दिल्ली और लेह में चलाया जाएगा।’’
कंपनी ने कहा कि रुचि पत्र उसके पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड जारी करेगी।
कंपनी ने कहा कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सहयोग से इस पहल को पायलट परियोजना के आधार पर दिल्ली और लेह में लागू किया जाएगा। कंपनी इसके लिए हाइड्रोजन के उत्पादन और भंडारण के साथ-साथ वितरण की भी व्यवस्था करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).