जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ने 3,500 करोड़ रुपये के कर्ज के लिये जापान बैंक के साथ समझौता किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने बुधवार को 3,500 करोड़ रुपये के कर्ज के लिये जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को-आपरेशन (जेबीआईसी) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने बुधवार को 3,500 करोड़ रुपये के कर्ज के लिये जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को-आपरेशन (जेबीआईसी) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।

एनटीपीसी ने बयान में कहा कि समझौते के तहत जेबीआईसी कर्ज राशि का 60 प्रतिशत उपलब्ध कराएगा और शेष राशि वाणिज्यक बैंक सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन, बैंक ऑफ योकोहामा, सैन इन गोडो बैंक, जोयो बैंक तथा नैनतो बैंक देंगे। इस कर्ज को लेकर जेबीआईसी की गारंटी होगी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.

बयान के अनुसार, ‘‘एनटीपीसी ने जेबीआईसी के साथ विदेशी मुद्रा में कर्ज को लेकर समझौता किया है। यह समझौता 50 अरब जापानी येन (करीब 48 करोड़ डॉलर या 3,500 करोड़ रुपये) कर्ज के लिये है।’’

यह कर्ज परियोजनाओं के लिये जेबीआईसी के आर्थिक वृद्धि के साथ पर्यावरण संरक्षण (हरित पहल) को लेकर वैश्विक कदम के तहत दिया गया है। इस पहल के तहत वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जाता है।

यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.

एनटीपीसी इस कर्ज राशि का उपयोग एफजीडी (फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन) और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के वित्त पोषण में करेगी।

एफजीडी तापीय बिजली संयंत्रों से निकलने वाले फ्लू गैस में सल्फर ऑक्साइड के उत्सर्जन में उल्लेखनीय रूप से कमी लाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\