एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एनटीपीसी तैयार; बिजली उत्पादन में 23 प्रतिशत वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने सोमवार को कहा कि उसने बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कमर कस ली है और पिछले साल की तुलना में बिजली उत्पादन में 23 प्रतिशत की वृद्धि की है।

जरुरी जानकारी | बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एनटीपीसी तैयार; बिजली उत्पादन में 23 प्रतिशत वृद्धि

नयी दिल्ली, 30 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने सोमवार को कहा कि उसने बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कमर कस ली है और पिछले साल की तुलना में बिजली उत्पादन में 23 प्रतिशत की वृद्धि की है।

बयान में कहा गया है कि देश में बिजली की मांग में भारी वृद्धि हुई है और एनटीपीसी ग्रिड की आवश्यकता के अनुसार मांग को पूरा करने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

कोयला नीति के तहत एनटीपीसी उन स्टेशनों पर कोयले की व्यवस्था कर रही है, जहां कम स्टॉक है।

इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि वह महत्वपूर्ण स्टेशनों पर कोयले की आपूर्ति बढ़ाने और जहां भी आवश्यक हो, रेल रेक को भेजने के लिए कोल इंडिया और रेलवे के साथ लगातार समन्वय कर रही है।

एनटीपीसी ने बताया कि दारलीपल्ली यूनिट 2 (800 मेगावाट) को चालू कर दिया गया था, और इस इकाई का वाणिज्यिक संचालन एक सितंबर 2021 से चालू हो जाएगा।

एनटीपीसी अपने सभी कैप्टिव खानों से कोयला उत्पादन बढ़ा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2021 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).