जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ने ईसीबी के जरिये 75 करोड़ डॉलर जुटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए बाह्य वाणिज्यिक कर्ज (ईसीबी) के जरिये 75 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

नयी दिल्ली, 11 जून सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए बाह्य वाणिज्यिक कर्ज (ईसीबी) के जरिये 75 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस कर्ज के लिए ‘लीड अरेंजर’ के रूप में काम किया।

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि इस राशि का उपयोग एनटीपीसी के मौजूदा या नए क्षमता विस्तार कार्यक्रमों के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा।

पूंजीगत व्यय में फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन परियोजनाएं और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं (हाइड्रो-आधारित परियोजनाएं शामिल हैं) शामिल हैं।

इसके अलावा, इसका उपयोग पूंजीगत व्यय के उद्देश्यों के लिए मौजूदा बाह्य वाणिज्यिक कर्ज के पुनर्वित्तपोषण के लिए किया जा सकता है, बशर्ते कि यह भारतीय रिजर्व बैंक के ईसीबी दिशानिर्देशों के तहत अनुमत अंतिम उपयोग या अन्य आवश्यकताओं के अनुपालन में हो।

एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (वित्त) जयकुमार श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘कंपनी अपने ऊर्जा पोर्टफोलियो के परिवर्तनकारी विस्तार की अगुवाई कर रही है, जिसका रणनीतिक लक्ष्य वर्ष 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय क्षमता हासिल करना और अपनी कुल स्थापित क्षमता को 80 गीगावाट से बढ़ाकर 130 गीगावाट से अधिक करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज